फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवीलाल चौक से शुरू हुआ हर शनिवार को सफाई अभियान

Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान मेयर राजीव जैन, निगम आयुक्त हर्षित कुमार व अन् - फोटो : नहर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते ग्रामीण।
विज्ञापन
सोनीपत। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए मुख्य बाजारों में हर शनिवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मिट्टी, घास-पौधे व गंदगी को साफ किया गया। अभियान की शुरुआत नगर निगम के मेयर राजीव जैन एवं निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बस अड्डे के पास देवीलाल चौक व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर चौक पर सफाई करके की।
विज्ञापन

शनिवार को लहराड़ा स्थित दादा मोहन दास मंदिर से मिशन चौक, आईटीआई चौक से मामा भांजा चौक और बस अड्डे के पास आंबेडकर चौक से ट्रक यूनियन तक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें निगम पार्षदों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि रूटीन में सड़कों की कुछ सफाई हो जाती हैं। सड़कें स्वच्छ दिखाई दें, इसके लिए सघन सफाई अभियान की आवश्यकता हैं। उन्होंने शहरवासियों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की।

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य हैं कि निगम की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हो। इसके लिए शहर और गांव में स्वच्छता अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए सड़कों पर गंदगी दिखाई न दे, जोहड़ों की भी सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इस दौरान निगम पार्षद लक्ष्मी नारायण, अतुल जैन, मंडल अध्यक्ष गौरव भोला, नीरज सोनी, नरेश वर्मा, चरण सिंह जोगी, संजीव वलेचा, अधिवक्ता नकीन मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें