फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर 13 सफाईकर्मियों की शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 28 Apr 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
-फोटो 85 : नगर परिषद कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर रहे कर्मचारी। स्रोत संघ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर परिषद परिसर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुरू हुई भूख हड़ताल पर पहले दिन 13 सफाई कर्मचारी बैठे। इनमें जिला सदस्य सोनू, इकाई ऑडिटर सुनील, कर्मचारी धर्मवीर, विकास, विनोद, महिला कर्मचारी कलावती, गजना, इंदरो, सुनीता, पिंकी, पूनम, पुष्पा व शकुंतला शामिल हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग के समर्थन में भी यह भूख हड़ताल शुरू की है और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

हड़ताल स्थल पर ठेकेदारी में कार्यरत अन्य सफाई कर्मचारियों ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान मोनू, अनिल, सागर और उषा ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर हौसला बढ़ाया। कर्मचारियों का कहना है कि मंगलवार को भी भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें