फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा की मौत, पुलिस ने शव चिता से निकाला; जांच शुरू

Mon, 09 Dec 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव को निकालकर कब्जे में लिया। साथ ही, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव के पास से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जुआं में किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने सुबह शव का गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने मामले की सूचना मोहाना थाना पुलिस को दी। साथ ही हत्या किए जाने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव जुआं की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की रविवार रात को अचानक हालत बिगड़ गई। किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि किशोरी लगातार उल्टियां कर रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव को घर ले गए। परिजनों ने सोमवार सुबह शव का गांव के शमशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच मोहाना थाना पुलिस को किसी ने सूचना दी। साथ ही मौत को संदिग्ध बताया।

जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर चिता की आग बुझाई और किशोरी के अधजले शव को बाहर निकाला। पुलिस शव को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची है, जहां पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शमशान घाट में पहुंचकर भी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें