फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना कोरोना संक्रमित मिलीं

Wed, 25 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि उनकी कोरोना जांच आरटी-पीसीआर से की गई थी। इससे पहले दो मामलों की जांच रिपोर्ट रैपिड टेस्ट के आधार पर थी।
तीन दिन से सिविल सर्जन की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। उसे खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
सीएमओ के कोरोना संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग ने अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को एहतियात बरतने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही डॉ. ज्योत्सना के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उनकी भी कोविड जांच कराई जाएगी। सिविल सर्जन की अनुपस्थिति में विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें