फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डगमगाई सीवर व्यवस्था, लोगों ने दो जगहों पर लगाया जाम

Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री के शहर में विभिन्न इलाकों में फैली सीवर समस्या से केवल जनता परेशान ही नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी परेशान है। मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ ने सीवर समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। साथ ही उन्होंने मुरथल रोड पर जीवन विहार के लोगों से यह भी वायदा किया कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह भी उनके साथ खुद धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


जीवन विहार की गलियों में भरा सीवर का गंदा पानी, घरों में भी घुसा
मुरथल रोड पर जीवन विहार क्षेत्र में एक माह से फैली सीवर समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की ओर से बार-बार विभाग के अधिकारियों व मंत्री के आवास पर कई बार शिकायत देकर समस्या का समाधान करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान न होने से उन्हें मंगलवार को मुरथल रोड पर जाम लगाने के मजबूर होना पड़ा। करीब 45 मिनट तक लगे जाम के दौरान वाहन चालकों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जीवन विहार निवासी ओमप्रकाश, सुधीर पंवार, राणा, ओमपित, आशू, रितू, सुदेश, पूनम व पार्वती ने आरोप लगाए कि क्षेत्र महीने भर से फै ली सीवर समस्या के समाधान को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलास्तर पर ही नहीं, बल्कि हेडक्वार्टर तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। साथ ही मंत्री के आवास पर करीब 20 बार सीवर समस्या के समाधान की शिकायत दी जा चुकी है। जिसके बावजूद सीवर समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। विभाग के अनदेखा करने से सीवर का गंदा पानी घरों तक भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

मुरथल रोड पर लगे जाम की सूचना के बाद मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग की एसडीओ भूपेंद्र सिंह और थाना सिविल लाइन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने गलियों में भरे सीवर के गंदे पानी को देखा, साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही। जिसके बाद लोगों ने तुरंत समस्या का समाधान करने की बात कही तो उन्होंने कपड़ा मार्केट में फैली साथ ही सीवर समस्या को दुरुस्त करने के बाद उनके क्षेत्र की सीवरों की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह भी उनके साथ खुद धरने पर बैठ जाएंगे। जिसके बाद एसडीओ ने मुरथल रोड पर पहुंचकर लोगों से समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

कपड़ा मार्र्केट में दो माह से फैली सीवर समस्या, दुकानदारों ने लगाया जाम
शहर के कपड़ा मार्केट में पिछले दो महीने से सीवर जाम होने से सड़क के टूट जाने से परेशान दुकानदार आज गीता भवन रोड पर उतर आए और जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों के  खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीवर को साफ करने के लिए सुपर सक्शन मशीन लेकर एसडीओ भूपेंद्र सिंह व जेई भारत भूषण के साथ थाना शहर प्रभारी प्रवीण कुमार पहुंचे। करीब एक घंटे तक लगे जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कपड़ा मार्केट के पास निवर्तमान पार्षद विमल किशोर के नेतृत्व में दुकानदार सड़क पर सीवर समस्या के समाधान की मांग पर अड़े रहे। जब विभाग के अधिकारियों ने सीवर की सफाई का काम शुरू करवाया तो दुकानदारों ने जाम तक नहीं खोला। दुकानदारों ने कहा कि यहां सीवर लाइन बहुत छोटी होने के कारण आए दिन सीवर जाम रहता है। जिससे उनका व्यापार चौपट होने के कगार पर है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए बड़ी लाइन डाली जाए तथा विभाग लिखित में दे कि लाइन कितने दिन मे बदलेंगे। जिस पर एसडीओ व जेई ने लिखित में दस दिन में लाईन बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर दुकानदारों ने जाम खोला। साथ ही सीवर समस्या को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन को एक सप्ताह पहले रोड जाम की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें