फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुराने श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर सीटू की बैठक

Tue, 04 Aug 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - जवाहर लाल नेहरू पार्क में बैठक में शामिल आशावर्कर। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। जींद रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में सीटू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पुराने श्रम कानूनों को लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की गई। मांगों को लेकर उन्होंने 9 अगस्त को सीटू भवन में बैठक करने का निर्णय लिया।
संगठन की ब्लॉक प्रधान अनीता ने बताया कि 29 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन हुआ था। इसमें कर्मचारियों और किसानों की मांगों को लेकर कई निर्णय लिए गए थे।
विज्ञापन

इन निर्णयों को लागू करने को लेकर मीटिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को सीटू भवन पर छात्रों की मीटिंग की जाएगी जिसमें दिल्ली के जंतर मंतर के प्रकरण पर उनको जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा अमेरिका के साथ होने वाली फ्री ट्रेड डील को रद्द करवाने, श्रम कानून में संशोधन रद्द करवाने, पुराने श्रम कानून लागू करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का, न्यूनतम वेतन 42000 देने, पुरानी पेंशन बहाल करवाने, खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती से भरने को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन व किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसमें सीटू से संबंधित सभी यूनियनों के सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर रेणु, अंजू, नीरज, सुमन, सुरेश यादव, मुकेश व मनीषा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें