फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटी सीटू

Tue, 04 Aug 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सीआईटीयू की ब्लॉक कमेटी की बैठक मंगलवार को छोटूराम धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान छवि ने की जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष सिल्क राम मलिक ने किया। बैठक में 29 जुलाई को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन में लिए गए निर्णयों को लागू करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सिल्क राम मलिक ने बताया कि 9 अगस्त को सीटू भवन में छात्रों की बैठक आयोजित कर जंतर-मंतर प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। वहीं, 10 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। बिजली कर्मचारी नेता केके मलिक ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण और पावर बिल-2025 का विरोध करते हुए 12 अगस्त की राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें