फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रैली निकालकर समझाया स्तनपान का महत्व

Tue, 04 Aug 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - महिला एवं बाल विकास विभाग खंड मुंडलाना कार्यालय में कार्यक्रम में शामिल आंगनबाड़ी वर्कर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग के खंड मुंडलाना कार्यालय में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। परियोजना अधिकारी जसवंती ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया।
सुपरवाइजर प्रीति चहल ने बताया कि नवजात को जन्म के एक घंटे के अंदर मां का पहला गाढ़ा पीला दूध दें। मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण है। शिशु को छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए पौष्टिक पूरक आहार भी दें। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर और महिलाओं ने रैली निकालकर जागरूक किया। सुपरवाइजर सुजाता, प्रियंका, प्रिया भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें