फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरदार पटेल की जयंती पर आज दौड़ेंगे शहरवासी

Thu, 30 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20: सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जानकीदास प​ब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को ले
विज्ञापन
सोनीपत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, खिलाड़ी, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी और आमजन एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्प के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता का संदेश देंगे।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ जानकीदास, डीएवी स्कूल व निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी सुबह 6 बजे सेक्टर 14 स्थित जानकीदास स्कूल से शुरू होगी।
रन फॉर यूनिटी विक्रम पैलेस, अग्रसेन चौक, सेक्टर-14 व 15 के सेंटर रोड से होती हुई सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि रन फॉर यूनिटी पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ वहां सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था तथा प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए सभी तैयारियां करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी प्रतिभागी राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की शपथ लेंगे। इस मौके पर एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसीपी राजदीप, डीईओ नवीन गुलिया, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता नंदकिशोर चौहान सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें