सोनीपत। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के चर्च लाइटों से जगमग हुए। नरेंद्र नगर स्थित कैथोलिक चर्च व मिशन रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च में देर रात प्रभु यीशु (ईसा मसीह) के जन्म पर उत्सव-सा माहौल रहा। प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित झांकी से उनके जन्म का चित्रण दिखाया गया। पर्व की शुरुआत प्रभु यीशु की जीवनी पर आधारित कार्यक्रमों के साथ की गई।
शहर की दोनों चर्च में प्रभु यीशु के गीत सुनाए गए। रात 10 बजे बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। इसके बाद मेथोडिस्ट चर्च में फादर रैंअनुग्रह फीचर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला। कैथोलिक चर्च में फादर बाला ने राज यीशु की शिक्षाओं पर संदेश दिया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व का उद्देश्य प्रभु यीशु की शिक्षाओं को याद कर उन्हें जीवन में धारण करना है। क्रिसमस पर्व हमें शांति, प्रेम व एकता की भावना का संदेश देता है। हमें सभी के प्रति प्रेम व दया का भाव बनाए रखना चाहिए। बुधवार को चर्च में दिनभर प्रार्थना की जाएगी।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद