फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, मैनेजर व सेल्समैन के पैरों के पास गोली मारकर 45000 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मुंडलाना स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने मैनेजर व सेल्समैन के पैरों के पास जमीन में गोली मारकर उनसे 45000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक ने मामले की सूचना मुंडलाना चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोहाना के लक्ष्मी नगर निवासी सतीश गोयल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव मुंडलाना के पास हाईवे पर संदीप सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप खोल रखा है। वह वीरवार रात करीब आठ बजे पेट्रोल पंप के केबिन के बाहर कुर्सी पर बैठा था। पेट्रोल पंप का मैनेजर उत्तम नगर गोहाना का राजेंद्र व सेल्समैन गांव बुसाना का राजेश उसके पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बाइक पर दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर परना (कपड़ा) बांध रखा था। उन्होंने बाइक को स्टार्ट हालत में कुछ दूर खड़ा कर दिया। वह हाथों में पिस्तौल लेकर उनके पास पहुंच गए। उन्होंने आते ही राजेंद्र के पैर के पास गोली मार दी। उसके बाद उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 30000 रुपये व दो शपथ पत्र थे। इसके बाद दूसरे हाथ में लिए 15000 रुपये भी छीन लिए। इसी दौरान दूसरे युवक ने राजेश के पैर के पास गोली मार दी। बाद में वह बाइक लेकर फरार हो गए। सतीश ने मामले से मुंडलाना चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें