फोटो : सोनीपत के न्यू कॉलाेनी में सांस्कृतिक कार्यशाला के दौरान अभिनय करते बच्चे। स्रोत: संस्थ
सोनीपत। न्यू काॅलोनी में नटराज थियेट्रिकल ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को समापन समाराेह की तैयारी वादकों व वाद्य यंत्रों के साथ हुई। बच्चों ने हरियाणवी, पंजाबी व पाश्चात्य नृत्य का अभ्यास किया तो समूह गान व प्रार्थना का भी अभ्यास किया।
वहीं, नाटक मंचन के दौरान बच्चों ने अभिनय करके अपनी कला से सभी दर्शकों को चकित कर दिया। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बताया कि समापन समारोह का आयोजन 16 जून को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेयर राजीव जैन शिरकत करेंगे। संवाद
फोटो : सोनीपत के न्यू कॉलाेनी में सांस्कृतिक कार्यशाला के दौरान अभिनय करते बच्चे। स्रोत: संस्थ