फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के बच्चे हो रहे शिक्षा से वंचित : नैन

Sat, 03 Jan 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिला सोनीपत इकाई के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चहल ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण नैन ने अध्यापकों को कहा कि सरकार शिक्षा के निजीकरण को लगातार बढ़ावा दे रही है, जिससे शिक्षा गरीब और वंचित वर्गों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से शिक्षा महंगी हो गई है और इससे समाज में असमानता और बढ़ रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी कर्मचारियों के हितों पर लगातार हमले कर रही है, जिसे कर्मचारी संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए अध्यापकों के साथ-साथ आमजन को भी इस संघर्ष में आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू नेता सुनील दत्त ने कहा कि कर्मचारियों को संगठनात्मक रूप से मजबूत होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें