फाेटो 04: सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से आयोजित
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बुक शॉपिंग दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षण सामग्री के लिए प्रेरित करना रहा। आजकल बच्चे शिक्षा के महत्व को कम समझते हैं और सोचते हैं कि पैसे किताब खरीदने के लिए नहीं चीज खाने में ही उपयोग करें।
संस्था की ओर से आयाेजित बुक शॉपिंग दिवस पर संस्था में विभिन्न लोगों की ओर से भेंट की गई अनेक किताबाें को एक साथ रखा गया। किताबों को देख कर सभी बच्चों में उत्साह बढ़ गया और उन्होंने अपने लिए किताबें लीं। किसी ने स्कूली पढ़ाई की किताब ली तो किसी ने नैतिक शिक्षा, कहानी व ड्राइंग की किताबें ली।
संस्था का एक ही प्रयास है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। इसी अभियान में 100 से अधिक बच्चों ने किताब लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाने का निर्णय लिया।