फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांवों में बनेगी बाल कल्याण व संरक्षण समिति

Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत विभाग के सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डाॅ. राजसिंह सांगवान ने समिति की भूमिका और कार्य प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामस्तर पर बच्चों से जुड़े मुद्दों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, तस्करी आदि की पहचान, रिपोर्टिंग और रोकथाम के लिए यह समितियां काम करेंगी।
संकट में फंसे बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, सीडब्ल्यूसी व डीसीपीयू से जोड़ा जाएगा। समितियां हर महीने बैठक कर बच्चों की स्थिति का आकलन करेंगी। कार्यक्रम में सभी ग्राम सचिव, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें