फोटो 22: सोनीपत के गन्नौर स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर गोशाला वाली मुख्य गली में भरा दूषित पान
गन्नौर। हरिनगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला व मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य गली में करीब एक फुट तक पानी भरा हुआ है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर और गोशाला तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया है। गली में पानी भरने से बीमारी फैलने का डर है। उनका कहना है कि अधिकारी सिर्फ कार्यालयों तक सीमित हैं। उन्हें जमीन पर उतरकर देखना चाहिए कि लोग किस हालात में जी रहे हैं। संवाद