फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टास्क फोर्स ने बाल मजदूरी करते छह बच्चों को छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जिला टास्क फोर्स की टीम ने वीरवार को गन्नौर गांव में विभिन्न दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए बाल मजदूरी करने वाले छह बच्चों को छुड़वाया है। सभी बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया, जिन्हें बाद में बाल देखभाल केंद्र सपना बाल कुंज में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु गिल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर गन्नौर के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि यहां दुकानों पर बाल मजदूरी करवाई जा रही है। इसके तुरंत बाद संबंधित विभागों के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम डीसीपीओ डॉ. रितु गिल, बाल संरक्षण अधिकारी आरती, सोशल वर्कर उपासना, स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई जगबीर, सतबीर व जोगेंद्र और श्रम विभाग से सतबीर तथा चाइल्ड लाइन से अशोक शामिल रहे। इस टीम ने गन्नौर गांव में समोसे व परचून की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इन दुकानों पर टीम ने छह बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए पाया, जिनकी सभी की आयु 15 वर्ष से कम थी। सभी बच्चों को आगामी कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने सभी छह बच्चों को बाल देखभाल केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें