फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: FCI के गोदाम में खेल रहे चचेरे भाई गेहूं की बोरियों के नीचे दबे, एक की मौत

Sun, 17 Jul 2022 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव रामगढ़ के गोदाम में घटना हुई। एक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर दो सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव रामगढ़ में एफसीआई के गोदाम में खेल रहे नौ साल के बच्चे की गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। खेलते समय चट्टे से बोरियां उन पर गिर गई थीं। एक बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर दो सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बोरियां हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। मृतक के पिता ने गोदाम के सुरक्षाकर्मी व अन्य पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव रामगढ़ के राजू ने पुलिस को बताया कि वह 15 जुलाई को मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी। उसका बेटा रोहित (12) और मंजीत (9) घर पर दादी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान उसका भतीजा कुनाल (9) उनके घर आया।

मंजीत और कुनाल खेलते हुए इसी गांव के नजदीक एफसीआई के गोदाम में पहुंच गए। अज्ञात कारणों से चट्टे में लगीं गेहूं की बोरियां गिर गईं। मंजीत उनके नीचे दब गया। बोरियां कुनाल पर भी गिरीं मगर उसका मुंह बाहर रह गया। कुनाल के चिल्लाने की आवाज सुनकर दो सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बोरियां को हटाकर पहले कुनाल को निकाला। कुनाल ने बताया कि उसका भाई मंजीत बोरियों के नीचे दबा है।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बोरियों को हटा कर मंजीत को निकाला। मंजीत को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू ने आरोप लगाया कि यह हादसा सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से हुआ।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंजीत चौथी कक्षा में पढ़ता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी गोदाम के सुरक्षा गार्डों से निगरानी के अलावा दूसरे काम भी करवाते हैं। जिस समय बच्चे गोदाम में गए गेट पर सुरक्षाकर्मी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें