फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को तोल कांटा में मिली गड़बड़ी

Sat, 19 Apr 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत अनाज मंडी में जांच करती मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व माप तौल विभाग की टीम। स्रोत : प
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और माप तौल विभाग की टीम ने शुक्रवार को सोनीपत मंडी में पहुंचकर जांच की। इस दौरान एक दुकान में तौल कांटा में अनियमितता मिली है। कांटा मशीन 700 ग्राम गेहूं कम तौल रही थी। टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को माप तौल विभाग के निरीक्षक प्रविंद्र सांगवान व मुख्यमंत्री उड़दस्ता की टीम सोनीपत पहुंची। उनके साथ मार्केट कमेटी की सचिव ज्योति मोर, डीएमईओ ज्योति दहिया, एचडब्ल्यूसी के प्रबंधक सुरजीत भी थे। टीम ने मंडी में गेहूं से भरी बोरियों व तौल के कांटों की गहनता से जांच की। टीम ने मंडी में पांच दुकानों के अंदर जाकर जांच की। एक दुकान पर रखे तौल कांटे की जांच की तो वह 700 ग्राम कम तौल रहा था। टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर भेजेगी। टीम का कहना था कि प्रदेश में तौल में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही थी, जिसके बाद ही टीम सोनीपत मंडी में पहुंची और जांच की।

फोटो 28: सोनीपत अनाज मंडी में जांच करती मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व माप तौल विभाग की टीम। स्रोत : प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें