फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्यमंत्री आज देंगे 602 गोशालाओं को सहायता राशि

Tue, 03 Mar 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गांव भटगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देते भाजपा प्रद
विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राज्य की 602 गोशालाओं को सहायता राशि वितरित करेंगे। इसे लेकर राज्यस्तरीय कार्यक्रम गांव भटगांव स्थित धर्मार्थ गोशाला में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व उपायुक्त सुशील सारवान ने आयोजन स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंच व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि होली के पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके बीच आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन


उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित जो विकास कार्य किए जा रहे हैं उनकी वर्तमान स्थित रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीएफओ रेनूबाला, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीसीपी कुशल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, शुगर मील के एमडी संजय कुमार, एसीपी मलकीत व जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें