फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना : नगर निगम क्षेत्र के 509 परिवारों को 200 वर्ग फुट के फ्लैट का आवंटन

Thu, 09 Oct 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के ड्रा आवंटन के दौरान लोगों को संब
विज्ञापन
सोनीपत। वर्षों से किराये के मकान में रहने वाले या अपने घर में एक या दो कमरों तक सीमित रहने वाले 509 लोगों को खुद का आशियाना आवंटित हुआ है। साेसाइटियों में 200 वर्ग फुट के फ्लैट मिलने पर पात्र लोगों की खुशी अलग ही झलक रही थी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बुधवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

फ्लैटों को आवंटन अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन व लाभार्थियों की देखरेख में किया गया। इस दौरान तीन ड्रा किए गए। प्रथम ड्रा के दौरान घुमंतू जाति, विधवा, अनुसूचित जाति व 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी गई। प्रथम ड्रा के दौरान 437 लाभार्थियों के फ्लैट निकले।
द्वितीय ड्रा के दौरान 1.40 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी गई। जिसमें 72 लाभार्थियों के फ्लैट निकले। तृतीय ड्रा के दौरान कुल फ्लैट संख्या का 25 फीसदी लाभार्थियों को वेटिंग सूची में शामिल किया गया। जिसमें 127 लाभार्थियों को वेटिंग सूची में शामिल किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लाभार्थियों को ड्रा के माध्यम से 509 ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए गए। इनमें सेक्टर-27 गांव अहमदपुर स्थित पार्कर इंफ्रा प्रा. लि. के 137 फ्लैट, जीटी रोड स्थित सेक्टर-8 में स्थित आकर्षक रिलेट्रस प्रा. लि. के 102 फ्लैट, सेक्टर-61 स्थित परदेशी डेवलपर्स प्रा. लि. के 124 फ्लैट, सेक्टर-10 स्थित इंडियन रेलवे वेल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के 88 फ्लैट और जेबीबी एवरेस्ट बिल्डटेक प्रा. लि. के 58 फ्लैट है।
उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों का एरिया 200 वर्ग फुट है। आवंटन के लिए अधिकतम मूल्य प्रति फ्लैट 1.50 लाख रुपये अथवा 750 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवंटित हुए फ्लैटों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर हाउसिंग फॉर ऑल विभाग में अतिरिक्त निदेशक रुचि सिंह, हाउसिंग बोर्ड से वरिष्ठ नगर योजनाकार सतीश पूनिया, वरिष्ठ नगर योजनाकार सतीश, महेन्द्र सिंह, सहायक नगर योजनाकार अमन गोदारा, जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह, प्रवीन मेहता व सहायक नितिन मौजूद रहे।


30 साल से किराये के मकान में रह रही हूं। ड्रा के माध्यम फ्लैट मिलने से खुशी हो रही है। फ्लैट मिलने के बाद अब हर माह मकान मालिक को किराया देने का झंझट खत्म हो जाएगा।
- सुनीता, नरेंद्र नगर

मेरे पति तीन भाई हैं। सभी घर के अंदर एक-एक कमरे में परिवार समेत रह रहे हैं। अब 200 वर्ग फुट का फ्लैट मिलने से वहां रहना और बेहतर हो जाएगा।
- नीलम, धानक बस्ती

करीब 10 साल से किराये के मकान में रह रही हूं। योजना के तहत निकाले गए ड्रा के जरिए फ्लैट आवंटित हुआ है। खुद का आशियाना मिलने से ज्यादा खुशी हो रही है।
- रजनी, ककरोई चौक

मैं परिवार समेत आठ साल से किराये पर रह रहा हूं। फ्लैट का कब्जा मिलने के बाद वहां रहना शुरू कर देंगे।
- अमित, राठधना

फोटो 11: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के ड्रा आवंटन के दौरान लोगों को संब

फोटो 11: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के ड्रा आवंटन के दौरान लोगों को संब

फोटो 11: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के ड्रा आवंटन के दौरान लोगों को संब

फोटो 11: सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस फ्लैट के ड्रा आवंटन के दौरान लोगों को संब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें