फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में लोकार्पण में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री को जनता से मांगनी चाहिए थी माफी : दीपेंद्र

विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी के लोकार्पण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे थे, उसमें या तो पहुंचना नहीं चाहिए था या फिर सोनीपत की जनता से माफी मांगनी चाहिए थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में गडकरी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि 334 बी के तहत सोनीपत के खेवड़ा-बहालगढ़ के लिए बाईपास के निर्माण की जरूरत नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र आंतिल के भतीजे की शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 334 बी हुड्डा सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुआ था। वर्तमान सरकार ने शुरुआत में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। 2016 में जब दोबारा काम चालू करवाने का प्रयास किया गया तो साल 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को चिट्ठी लिखकर बाईपास खेवड़ा-बहालगढ़ की कोई आवश्यकता नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सोनीपत में होने वाले सड़क लोकार्पण समारोह में भाग नहीं लेना चाहिए था। अगर वे यहां पहुंचे थे तो उन्हें सोनीपत की जनता से माफी मांगनी चाहिए थी।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अपराधी व अपराध इस कदर हावी है कि मुख्यमंत्री के दौरे से कुछ देर पहले ही रोहतक में बड़ी लूट को अंजाम दे दिया जाता है। उन्होंने मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खनन और शराब माफिया के माध्यम से अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। सांसद ने कहा कि यूक्रेन व रूस की लड़ाई के चलते गेहूं का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 3400 से लेकर 4000 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में किसानों के लिए तुरंत 500 रुपये बोनस की घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेहूं के दाम बढ़ने का कारण पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा बढ़ती कीमतें भी हैं। जो सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वायदे करती थी, वह अब जनता को बरगला रही है। इस दौरान उनके साथ विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक जगबीर मलिक, विधायक इंदुराज, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा के अलावा वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें