फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खाद्य आपूर्ति विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, चार कर्मी मिले गैरहाजिर

Thu, 21 Mar 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम गोहाना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंची। टीम ने कार्यालय में जाते ही रजिस्टर की जांच की। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों में से चार अनुपस्थित मिले है। इनमें दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा डाला है। छापा डालने के दौरान चार कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित मिले है। टीम कार्यालय में रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम इंस्पेक्टर सुनील, इंस्पेक्टर श्रवण व सत्यनारायण के साथ गोहाना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंची। टीम ने कार्यालय में जाते ही रजिस्टर की जांच की। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों में से चार अनुपस्थित मिले है। इनमें दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। टीम कार्यालय में रजिस्टरों की जांच कर रही है। आपूर्ति को लेकर रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें