फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठगी...तीसरे आरोपी को लिया प्रोडक्शन वारंट पर

Wed, 14 May 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। थाना सदर गोहाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में तीसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी करनाल के आनंद विहार का पंकज है।
विज्ञापन

सोनीपत की महिला ने 14 दिसंबर, 2023 को थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी कि छोटूराम कॉलोनी के रोहित ने उनके पति को अमेरिका भिजवाने की बात कही थी। उसने 25 लाख रुपये मांगे थे। शुरुआत में चार लाख रुपये लिए थे।
रुपये करनाल के रविंद्र के खाता में डलवाए थे। रोहित ने उनके पति मुकेश को दिल्ली बुलाकर अपने खाते में तीन लाख रुपये डलवाए थे। उसके बाद मुकेश को दुबई भेज दिया था। वहां पर उनके पति तीन महीने रहे थे। फिर से चार लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन

बाद में मुकेश को कम्बोडिया ले जाने के लिए करनाल के पंकज के साथ भेजा गया था। वह मुकेश को वहां छोडकऱ भाग गया था। बाद में दिल्ली बुलाकर नकली वीजा व नकली टिकट दे दी थी। उनसे ढाई लाख रुपये लिए थे।
मुंबई में भेजकर दो लाख रुपये लिए गए थे। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविंद्र व रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब सहायक उपनिरीक्षक रामबीर ने पंकज को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें