फोटो 33: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में विधायक कृष्णा गहलावत से मिलते ग्र
सोनीपत। राई से विधायक पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने पांच गांव में विकास कार्यों के लिए करीब दो करोड़ रुपये मंजूर कराए। स्वीकृत राशि से बड़ौली, कुमासपुर, चौहान जोशी, अटेरना और नाहरी गांव में आंबेडकर भवन, चौपाल और सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा।
उन गांवों के ग्रामीण मंगलवार को सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित विधायक के कैंप कार्यालय में पहुंचे और विकास की सौगात देने के लिए विधायक का आभार जताया। विधायक कृष्णा गहलावत ने बताया कि बड़ौली में आंबेडकर भवन निर्माण के लिए 23.78 लाख रुपये, कमासपुर में पिछड़ा वर्ग चौपाल निर्माण के लिए 22.44 लाख रुपये, अटेरना में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 65 लाख रुपये मंजूर कराए हैं। वहीं, चौहान जोशी में आंबेडकर भवन निर्माण के लिए 23.78 लाख रुपये और नाहरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। इस दौरान सरपंच रामेश्वर, सतेंद्र, रिंकू, रविंद्र, बलबीर, प्रवीण आंतिल, अनिल आंतिल, सुनील, अनिल, मास्टर सोनू, घनश्याम, पदम दहिया, राहुल दहिया, दीपांशु, नरेंद्र, अमरजीत, शीलू, जयवीर मौजूद रहे।
फोटो 33: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में विधायक कृष्णा गहलावत से मिलते ग्र