फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान जोशी में सरपंच पर तलवार और लाठियों से हमला

Sun, 27 Jul 2014 12:52 AM IST
सोनीपत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव चौहान जोशी में सिंचाई के खाल (मोरी) की पैमाइश करा रहे सरपंच और उसके परिजनों पर गांव के एक पक्ष के लोगों ने तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया।

हमले में सरपंच सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव चौहान जोशी का सरपंच सतपाल शनिवार को गांव में खाल की पैमाइश करा रहा था। इस मौके पर पटवारी सुनील भी मौजूद था। इसी दौरान गांव के मुकेश, रणधीर, रणवीर, अमित, अनिल, खिल्लू और अन्य ने पैमाइश उनके तरीके से कराने को कहा। जिस पर सरपंच ने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


 इसी बीच मुकेश पक्ष के लोगों ने सरपंच पर हमला कर दिया। इसी बीच सरपंच का पुत्र डोली, भाई बलेसर और भतीजा मोनू भी वहां पहुंच गए। हमलावरों ने लाठियों और तलवार से उन पर हमला कर दिया। हमले में सरपंच सतपाल और भतीजा मोनू बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में हमलावर फरार हो गए। सभी घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां सरपंच सतपाल और मोनू को पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें सिग्नस हास्पिटल में भर्ती कराया है।

 पुलिस ने मुकेश सहित करीब नौ-दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राई थाना प्रभारी दयाचंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने जाना हालचाल
सरपंच पर जानलेवा हमला करने की सूचना पर राई विधायक जयतीर्थ दहिया ने सिग्नस हास्पिटल में सरपंच सतपाल का हालचाल जाना। उन्होंने सरपंच से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने व हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
==================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें