फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंस्टीट्यूट सोनीपत का चुनाव संपन्न, परिणाम कल

Mon, 20 Jan 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दि सोनीपत इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में दस उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया, जिनमें अजय कुमार, धवन संजय कुमार, ध्रुव, गर्ग अक्षय, गुप्ता प्रतीक, गुप्ता राहुल, मोहन कुमार, रानी राजेश, शुभम और विजय शामिल हैं। चुनाव का परिणाम 21 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीए पवन गुप्ता ने बताया कि सोनीपत शाखा में 532 सीए की वोट हैं। जिसमें से रविवार को करीब 65 फीसदी यानी 342 वोट पोल हुई हैं। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला यानी चुनाव का परिणाम मंगलवार को नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा। चुनाव के दौरान अनेक लोगों ने पहुंचकर उम्मीदवारों का हौंसला बढ़ाया। इनमें जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, देवेंद्र लोहिया, अधिवक्ता अरविंद मित्तल, सामाजिक कार्यकर्ता रवि मित्तल, सीए दीपक गुप्ता, अधिवक्ता संदीप मलिक, संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें