फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरोप मिले गलत रद्द किया केस

Sat, 08 Feb 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पूर्व सीएम मनोहर लाल के तत्कालीन ओएसडी भूपेश्वर दयाल के गनमैन पर दिसंबर 2024 में रंजिशन हमला करने के आरोपों में सच्चाई नहीं मिली है। इस पर पुलिस ने अब केस निरस्त करने के लिए अदालत में फाइल प्रस्तुत की है, जिसके बाद मामले को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

पाई निवासी गनमैन हरीश ने आरोप लगाया था कि वह ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान गांव सोहटी पहुंचने पर पुरानी रंजिश रखते हुए गांव के ही बिट्टू व चीनू ने सेंट्रो कार में आकर उनका रास्ता रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
पुलिस की तरफ से जब मामले में जांच की गई तो पता चला कि जिन आरोपियों पर हमला करने के आरोप हैं, वह वारदात के दौरान दिल्ली शादी में थे। इसके बाद मामले को रद्द करने के लिए पुलिस ने न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें