फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदला मौसम: सोनीपत के राई क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि, लोगों को दिलाई गर्मी से राहत

Wed, 17 May 2023 10:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कई जिलों में मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। राई व सोनीपत शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
प्रदेश के जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार की सुबह राहत लेकर आई। सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश व बूंदाबांदी हुई। सोनीपत शहर व राई क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया था अधिकतम तापमान
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। सुबह लोग सोकर उठे तो सूरज चमकना शुरू हो गया था। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। मंगलवार को दिनभर धूल का गुबार छाने से लोगों को धूल के साथ गर्मी ने परेशान किया था। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया।

आसमान में छाई धूल से भी राहत मिली
राई व सोनीपत शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने के साथ ही अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। राई क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद आसमान में छाई धूल से भी राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए भी बारिश सोना बनकर बरस रही है। किसान वर्तमान में धान की रोपाई के लिए पौध लगाने में जुटे है। ऐसे में उन्हें बारिश से फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें