फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी स्लैब में बदलाव दीपावली का उपहार : कौशिक

Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर में भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक का स्वागत करते गन्नौर व्यापार मंडल के प - फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।
विज्ञापन
गन्नौर। जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव पर मंगलवार को भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने रेलवे रोड पर सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन विद्या भूषण हसिजा के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दीपावली का उपहार दिया है। जीएसटी कम होने से सभी वर्गों को लाभ होगा। जीएसटी घटने से खपत बढ़ेगी। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
संदीप सिंघल ने कहा कि जीएसटी की नई दरों से निश्चित तौर पर व्यापारियों को लाभ होगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील की। जिला महामंत्री नीरज ठरू, गन्नौर नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, गन्नौर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल, महासचिव राजकुमार अग्रवाल, विद्या भूषण हसिजा, निशांत छौक्कर, गौरव जैन ने देवेंद्र कौशिक का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शालू वधवा, गौरव शास्त्री, राजेंद्र सैनी, कप्तान नांदल, भोपाल रापरिया, मंडल अध्यक्ष अजय जैन, विकास त्यागी, पार्षद अंकित त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें