फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल 23000 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की सिक्का कॉलोनी स्थित पीएनबी के एटीएम से नकदी निकालने गए व्यक्ति का कार्ड बदलकर 23000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिक्का कालोनी चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम बदलने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने का यह दस दिन के अंदर तीसरा मामला है।
विज्ञापन

शहर की जैन बाग कॉलोनी के रहने वाले अरुण ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को सिक्का कॉलोनी में आया था। इसी दौरान वह पीएनबी के एटीएम से नकदी निकलवाने के लिए चला गया। इसी दौरान एक अन्य युवक भी एटीएम बूथ में आ गया। जब वह नकदी निकालने लगा तो युवक ने उसे झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके पास मैसेज आया कि खाते से 23000 रुपये निकाले गए। जब उसने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह उसका एटीएम कार्ड नहीं था। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। व्यक्ति के बयान पर सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
10 दिन में ठगी की तीसरी वारदात
जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की यह दस दिन के अंदर तीसरी वारदात है। इससे पहले ठग ने 20 जनवरी को न्यू कालोनी निवासी यशपाल से ठगी की थी। वह बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। युवक ने उनसे कार्ड को दोबारा स्वाइप करने का झांसा देकर कार्ड बदल लिया था। उनके खाते से 53 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। वहीं 23 जनवरी को गुड़ मंडी के राजेश गर्ग का एटीएम कार्ड भी इसी तरह बदलकर उनके खाते से भी 39600 रुपये निकाल लिए गए थे। दोनों मामलों में ठगों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

--
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की जा रही है। एक फुटेज में युवक खड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं है। लोगों को भी इस दिशा में जागरूक होना चाहिए और अपना एटीएम कार्ड किसी को नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

-धर्मपाल, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें