फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान विवाद : चौकी का बिजली कनेक्शन काटने की बात से दोनों पक्षों का इनकार

Thu, 05 Dec 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में यातायात पुलिस की तरफ से बिजलीकर्मी की बाइक का चालान करने पर बिजली निगम व यातायात पुलिस आमने सामने हो गए। पुलिस ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। दूसरी तरफ बिजलीकर्मियों ने कहा कि फॉल्ट ढूंढते समय हेलमेट लगाएंगे तो ऊपर नहीं देख सकते। उन्हें जगह-जगह बाइक रोककर फॉल्ट ढूंढने पड़ते हैं। दोनों ही पक्षों ने इस बात से इनकार किया है कि चौकी का बिजली कनेक्शन काटा गया है। चौकी प्रभारी ने खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने की नसीहत दी और कहा कि आपातकाल स्थिति में पुलिस सहयोग करेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम कर्मचारी अनूप कुमार अपने एक सहकर्मी नीरज की बाइक लेकर जीटी रोड पर बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए जा रहे थे। देवीलाल चौक पर यातायात पुलिस की तरफ से नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। यातायात पुलिस ने बिजली निगम कर्मचारी अनूप कुमार की बाइक रुकवा ली और हेलमेट न पहनने पर उनका चालान कर दिया। चालान कटने की बात जब बिजली कर्मचारियों को पता चली तो बिजली कर्मी एकत्रित हो कर जीटी रोड स्थित यातायात पुलिस चौकी में पहुंचे। इसके बाद यातायात पुलिस व बिजली निगम के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। इसमें बिजली कर्मियों ने अपनी स्थिति बताई। इसके बाद एक-दूसरे का ध्यान रखने और विवाद सुलझाने पर सहमति बनी। बिजली कर्मचारियों के साथ ही चौकी प्रभारी ने भी चौकी का बिजली कनेक्शन काटने की बात को नकार दिया है।
-कनेक्शन नहीं काटा : एसडीओ
बिजली निगम के शहरी एसडीओ सचिन दहिया से बताया कि बिजली कनेक्शन काटने की बात में कोई सच्चाई नहीं है। चौकी में बिजली कर्मचारी इंचार्ज से मिलने जरूर गए थे, लेकिन उन्होंने कनेक्शन नहीं काटा। चौकी में एक बिजली का फाल्ट था, जिसे कर्मचारियों की तरफ से ठीक किया गया था।
विज्ञापन

-चौकी का बिजली कनेक्शन नहीं काटा गया। बिजली कर्मी चालान रद्द करवाने आए थे। कई बार आपात स्थिति में नजदीकी क्षेत्र में बिना हेलमेट चले जाते हैं। उन्हें समझाया गया था कि सभी यातायात नियमों की पालना करें, आपात स्थिति में हम सहयोग को तैयार हैं, इसके बाद कर्मचारी सहमत हो गए। निगम के कर्मचारियों से चौकी में एक बिजली फाल्ट को ठीक करवाया था। कनेक्शन काटने की बात गलत है। सामान्य स्थिति में नियम नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात चौकी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें