फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में चल रही बाइक का गन्नौर में बार-बार कट रहा चालान, चालक ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। पानीपत का रहने वाला श्रमिक बाइक लेकर जिले से बाहर नहीं गया, लेकिन उसकी बाइक का चालान बार-बार सोनीपत क्षेत्र में कट रहा था। जिसकी जानकारी उसे मैसेज के माध्यम से मिल रही थी। इससे परेशान श्रमिक ने सीएम विंडो पर शिकायत दी तो गन्नौर थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस जांच में पता लगा कि श्रमिक की बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक की बाइक को पुलिस पहले ही इंपाउंड कर चुकी है। अब पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पानीपत के हरीनगर निवासी अमित कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि वह पानीपत में ही मजदूरी का काम करता है। उसके पास एक बाइक नंबर एचआर 06 क्यू 8756 है। वह अपनी बाइक को पानीपत में ही चलाता है। उसके बावजूद उसकी बाइक के चालान सोनीपत में कट रहे हैं। जिसका उसे मैसेज से पता लगा है। उसने शक जताया कि कोई उसकी बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा है। नंबर प्लेट उसकी होने के चलते उसके पास मैसेज आ रहे हैं। जिस पर सीएम विंडो से जांच सोनीपत एसपी कार्यालय में आई थी। जहां पता लगा कि गन्नौर थाना क्षेत्र में चालान कटा है। जिस पर गन्नौर में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक को गन्नौर पुलिस कर चुकी इंपाउंड
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पानीपत के जिस श्रमिक की नंबर प्लेट को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है उस नंबर की बाइक को पुलिस पहले ही इंपाउंड कर चुकी है। एएसआई सीमा ने बाइक सवार को पकड़ा था। उसके पास कोई कागजात नहीं मिलने पर बाइक को इंपाउंड कर लिया था। अब उसकी नंबर को लेकर पानीपत के श्रमिक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सुनील के नाम है इंपाउंड की गई बाइक
पुलिस ने मामले में जांच तेज की तो पता लगा कि इंपाउंड की गई बाइक महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड है। वह किसी सुनील नाम के व्यक्ति के नाम पर मिली है। अब पुलिस टीम उसका पता लगाने में जुट गई है। पुलिस को अंदेशा है कि वह बाइक चोरी की हो सकती है। जिसे गन्नौर थाना क्षेत्र में रह रहा युवक पानीपत के श्रमिक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यहां चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें