फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीईटी...गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी बसें

विज्ञापन
फोटो :16: सोनीपत में संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उपा
विज्ञापन
सोनीपत। सीईटी के लिए जिले के 58 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक शिफ्ट में करीब साढ़े 14 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अन्य जिलों में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट योजना लागू की गई है। गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र के लिए सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर के बस अड्डे से सुबह 4 बजे से बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से 37 शिक्षण संस्थानों में 58 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं जिले से अभ्यर्थी सीईटी के लिए गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र जाएंगे। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार अब तक गुरुग्राम में परीक्षा देने वाले 27345 और कुरुक्षेत्र के लिए 33043 विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है।
परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने 907 बसों की व्यवस्था की है। इन बसों में रोडवेज की 154 बस और आटीओ की तरफ उपलब्ध कराई गई 753 बस शामिल होंगी। वहीं रोडवेज की तरफ से सोनीपत बस अड्डों पर यात्रियों के लिए 30 और गोहाना के लिए 15 बसों की व्यवस्था की हैं, ताकि दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन





सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर के बस अड्डे से चलेंगी बसें

अभ्यर्थियों को गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र तक पहुंचाने के लिए सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर के बस अड्डा के अलावा 15 क्लस्टर बनाए गए हैं। इन सभी जगहों से सुबह चार बजे बसों को परीक्षा केंद्र के लिए भेज दिया जाएगा। शाम की शिफ्ट के लिए बसों को सुबह 11 बजे से भेजना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सोनीपत में भिवानी व पानीपत से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुरथल को हब बनाया गया हैं, जहां से 143 शटल बस अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएगी। परीक्षा के समापन पर शटल बस उन्हें मुरथल लेकर आएंगी और वहां से वापस भेजा जाएगा।


अभ्यर्थी को प्रशासन की सलाह- मोबाइल व घड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित

-परीक्षा में रंगीन प्रिंटेड प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है एक ही ए-4 शीट पर दोनों ओर प्रिंट हो।
-परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख लें और समय से पहले पहुंचें।

-एक मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य है (आधार, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)। फोटोकॉपी या डिजिटल प्रतियां मान्य नहीं होंगी।

-किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बेल्ट, गहने, अपने पेन आदि लेकर न आएं।

-परीक्षा में लिखने के लिए पेन बोर्ड की तरफ से दिया जाएगा।


डीसी ने जांची व्यवस्था
उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था भी जांची।उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी जैमर और बॉयोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा, सभी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, कार्यशील दीवार घडिय़ां और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन





ड्यूटी स्टाफ को फोन रखने की अनुमति नहीं

-परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।

-परीक्षा केंद्र पर केवल ड्यूटी स्टाफ ही मौजूद रहेगा।

- अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई अवकाश नहीं मिलेगा।

-प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्राॅन्ग रूम में 24 घंटे निगरानी, पुलिस बल और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।

-परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पिक-ड्रॉप सुविधा की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें