फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना 2027 : फील्ड ट्रेनरों को एचएलओ एप से करवाया अवगत

Fri, 20 Mar 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद फील्ड ट्रेनर। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। जनगणना 2027 को लेकर लघु सचिवालय में फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। इसमें मुख्य प्रशिक्षक सुनील कुमार व अजय ने फील्ड ट्रेनरों को एचएलओ एप से अवगत करवाया। इस दौरान फील्ड ट्रेनरों को एप से काम करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जनगणना समन्वयक अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना भारत की प्रथम डिजिटल मोड में आयोजित होने वाली जनगणना होगी। इसमें मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से डाटा ऑनलाइन संकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरण में की जाएगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) शामिल है, यह चरण हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जिसका जनगणना स्टाफ को 6 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें