फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उखड़ा सीमेंट, रेलवे ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उखड़ा सीमेंट। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों ने किया पुल का निरीक्षण
विज्ञापन

- सीढ़ियों की मरम्मत के लिए आवश्यक इंतजाम करने का दिया आश्वासन
फोटो 21: सोनीपत के गन्नौर रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उखड़ा सीमेंट। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों से सीमेंट उखड़ने का मामला रेलवे अधिकारियों तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर शिकायत किए जाने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए पुल का निरीक्षण करवाया है। साथ ही सीढ़ियों की मरम्मत के लिए आवश्यक इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
गन्नौर निवासी रेलयात्री डाॅ. प्रदीप राठी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रेलवे प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया था। उन्होंने बताया कि सीढ़ियों से सीमेंट उखड़ने के कारण फुट ओवरब्रिज की हालत जर्जर होती जा रही है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जल्द मरम्मत करवाने की मांग करते हुए निर्माण कार्य में रेत और सीमेंट का अनुपात सही रखने की जरूरत भी बताई, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. प्रदीप राठी ने अपनी शिकायत में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, दिल्ली रेल मंडल और रेल मंत्रालय को भी टैग किया था। इस पर दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जवाब दिया गया कि संबंधित अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर लिया है और सीढ़ियों की मरम्मत के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें