फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फिट इंडिया वीक मनाकर छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक कार्यक्रम क
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय व भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विवि परिसर में फिट इंडिया वीक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को योगाभ्यास करवाकर बैडमिंटन स्पर्धा करवाई गई। मुख्यातिथि के रूप में द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं कुश्ती प्रशिक्षक ओमप्रकाश दहिया ने शिरकत की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सरकार सभी विभागों में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष अवसर प्रदान करती है। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र की सहायक निदेशक मीता भारद्वाज ने कहा कि अध्ययन के दौरान छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से विकसित होना अति आवश्यक है।
अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के प्रशिक्षक सुधीर, उनकी टीम में खेवड़ा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र से पिंकी, मोहित, राष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता सांदल कलां, मोनिका, प्राची मलिक, रामप्रकाश, मोनिका आंतिल, अरमान आंतिल, सूरज, विकास वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। विवि की कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने कहा कि छात्राओं के लिए खेलों के क्षेत्र में आगे आने के असीम अवसर हैं। उन्हें निरंतर व्यायाम के साथ अपने खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें