फोटो 11: सोनीपत के गांव रामनगर स्थित राजकीय विद्यालय में शिविर के दौरान नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने गांव रामनगर में शिविर के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाते हुए हर घर आयुर्वेद और स्वास्थ्य का संदेश दिया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने महाविद्यालय परिसर से स्वयंसेविकाओं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव में स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर और नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशा न करने का संदेश दिया।
स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य व स्वच्छता और हर घर आयुर्वेद का भी संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया कि वह अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखे। खासतौर पर लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी धरोहर है, जिसे जीवित रखना जरूरी है। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी रूचिका विरमानी ने बताया कि नशे के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है ताकि कोई भी युवा इस गंभीर बुराई से दूर रहे। आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डाॅ. रामबीर स्वामी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए किस प्रकार की जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस दौरान राजकीय विद्यालय के मुख्याध्यापक महावीर जागलान, सरपंच बलराज छौक्कर, दिलबाग दहिया, राजेश कुमार, नरेंद्र छिक्कारा, दिलीप भी उपस्थित रहे।