फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर डालकर नकदी छीनी

Thu, 19 Dec 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड ​स्थित एटीएम बूथ पर बेटे के साथ हुई वारदात के बाद फोन पर बात क
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित मसद मोहल्ला के पास एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर नकदी जमा कर रहे रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर झपटमार नकदी छीनकर भाग गया। झपटमार करीब 20 से 25 हजार रुपये छीन ले गया। दुकानदार के हाथ से भी नकदी छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके विरोध के चलते वह नकदी नहीं छीन सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर मार्केट में बलदेव ठक्कर रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। दुकान पर बलदेव ठक्कर व उनके बेटे गौरव बैठते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद दिनभर की सेल के 52 हजार रुपये ओल्ड डीसी रोड पर स्थित एटीएम बूथ पर जमा कराने गए थे। वह एटीएम बूथ के अंदर मशीन में नकदी जमा कर रहे थे। तभी बाहर से एक युवक अंदर आया। युवक ने हाथ में ली हुई थैली से मिर्च पाउडर उठाकर गौरव की आंखों में फेंक कर दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। एटीएम बूथ में आए युवक ने मशीन पर रखी नकदी उठा ली। उसने गौरव के हाथ में पकड़ी नकदी छीनने की कोशिश की, लेकिन गौरव ने नहीं दी। उसके बाद वह भाग गया। गौरव के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और उनके पिता के अवगत कराया। उनके पिता भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद गौरव को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।


संघर्ष के चलते बची नकदी

बलदेव ठक्कर ने बताया कि झपटमार के बेटे की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद भी बेटे ने हिम्मत नहीं हारी। युवक ने बेटे से नकदी छीनने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने नकदी नहीं छोड़ी और लगातार शोर मचाता रहा। इसके बाद झपटमार भाग गया।
विज्ञापन



भीड़9भाड़ वाले रोड पर दिया वारदात को अंजाम

बदमाश ने भीड़9भाड़ वाले रोड पर वारदात को अंजाम दिया। ओल्ड डीसी रोड पर लोगों का आवागमन लगा रहता है। उसके बावजूद युवक मिर्च पाउडर फेंककर नकदी लेकर भाग गया। कच्चे क्वार्टर मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें