फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद डेयरी से नकदी, मोबाइल और एलईडी चोरी

Thu, 13 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां मार्ग पर स्थित बंद डेयरी से चोर 36 हजार रुपये, मोबाइल और एलईडी टीवी चोरी कर लिए। इतना ही नहीं वारदात को का पता न चले इसके लिए सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


गोहाना शहर निवासी विजय पहले दूध बेचने का काम करते थे। खानपुर कलां मार्ग पर निजी स्कूल के पास उनकी डेयरी थी। काम बंद होने के बाद उन्होंने डेयरी को बंद कर दिया था। परिवार के लोग समय-समय पर बंद डेयरी पर आते-जाते रहते थे। विजय ने बताया कि वह हाल ही में एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चोरों ने डेयरी में घुसकर नकदी, मोबाइल व एलईडी चोरी कर ली और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।पीड़ित ने एक युवक और उसके साथियों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें