फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोरूम से नकदी, लैपटॉप व 12 जोड़े जूते चोरी

Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुराड़ के पास स्थित शोरूम से चोर 98 हजार रुपये, लैपटॉप और 12 जोड़े जूते चोरी कर ले गए। दो संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। बाद में चोरों ने डीवीआर से सीसीटीवी के कनेक्शन हटा दिए। शोरूम मालिक की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी राहुल खत्री ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उन्होंने कुराड़ गोशाला के पास नामी कंपनी का आउटलेट लेकर शोरूम खोला है। सोमवार को वह शोरूम बंद कर घर चले गए। मंगलवार को शोरूम पर पहुंचे तो दीवार टूटी मिली। काउंटर की जांच की तो उसमें रखे 98 हजार रुपये गायब थे। वहीं, चोर लैपटॉप और 12 जोड़ी जूते भी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। दोनों ने चेहरा ढक रखा था। चोरों डीवीआर से सीसीटीवी के कनेक्शन हटा दिए। जिसके चलते ज्यादा फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें