फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो घरों और स्कूल से नकदी, आभूषण और सामान चोरी

Thu, 15 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चोरों ने दो घरों और स्कूल से आभूषण, नकदी और सामान चोरी कर लिया। सिटी सोनीपत, मुरथल व सदर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव फरमाणा हॉल मयूर विहार गली नंबर 17 निवासी पदम ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 10 मई को घर को ताला लगाकर मेहंदीपुर बालाजी गए थे। 12 मई को लौटकर आए तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने की चेन, टीका, अंगूठी, बालियां और चांदी का हार नहीं मिला।

वहीं, गांव मुरथल निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह को ऑपरेटिव बैंक पलड़ी कलां में सुरक्षा कर्मी हैं। वह अपने परिवार के साथ प्लॉट पर गए थे। कुछ देर के बाद लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अलमारी से साढ़े 27 हजार रुपये गायब थे। पड़ोसी ने बताया कि उनके घर से गांव का एक युवक निकलता हुआ दिखाई दिया था। शक है कि उसी ने चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव थरिया की राजकीय प्राथमिक पाठशाला से चोर सामान चोरी कर ले गए। स्कूल इंचार्ज सतीश ने बताया कि चोर स्मार्ट टीवी, सेटअप बॉक्स ले गए हैं। रसोई की खिड़की भी तोड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें