फोटो 09: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओटी लाइट को इंस्टॉल करते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में जुट गया है। विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सब सेंटरों के लिए 55 ऑपरेशन थियेटर (ओटी) लाइट भेजी है। साथ ही नागरिक अस्पताल में 13 आईसीयू बेड पहुंच चुके हैं। इनमें से 15 लाइट को जिला अस्पताल में अलग-अलग वार्ड में इंस्टॉल किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में आईसीयू, प्रसूति विभाग, दंत रोग ओपीडी सहित आपातकालीन कक्ष में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य किया जाता है। आपातकालीन कक्ष सहित आईसीयू, प्रसूति विभाग व दंत रोग ओपीडी में स्पेशल लाइट की आवश्यकता होती है।
विभाग की तरफ से जिले में 55 लाइट भेजी गई है। इनमें से 15 अस्पताल में स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बाकी लाइटों को सामुदायिक केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा।
प्रथम तल पर इंस्टॉल हो रहे आईसीयू बेड
नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में गहन चिकित्सा यूनिट (आईसीयू) बना रखा है, जिसमें 10 आईसीयू बिस्तर रखे हुए हैं। फरवरी में 13 आईसीयू बिस्तर कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर ) के माध्यम से मिले थे। आईसीयू बिस्तर इंस्टॉल होने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का उपचार हो सकेगा।
जिला अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों व ओटी लाइटों को इंस्टॉल कराया जा रहा है। बाकी लाइटों पर स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से भेजा जाएगा। -डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।