गोहाना। चोरों ने गांव कथूरा में किराना की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित सत्यपाल की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सत्यपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्होंने बस स्टैंड के निकट वेद सिंह के मकान में परचून की दुकान खोली हुई है। वह 23 जून की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखे 28 हजार रुपये रुपये, 26 लीटर घी और चॉकलेट चोरी मिले। पीड़ित का कहना है कि अन्य सामान का भी मिलान कर रहे हैं और नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन किया जा रहा है। संवाद