फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भिगान टोल प्लाजा के पास दो राहगीरों से नकदी और मोबाइल लूटे

Sat, 31 Aug 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। भिगान टोल प्लाजा के पास बाइक सवार युवक दो राहगीर से मोबाइल और रुपये लूट ले गए। शिकायत के आधार पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

करनाल जिले के गावं दहा जागीर निवासी मुकेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत है। वह किसी काम से सोनीपत आए थे। शुक्रवार देररात वह वापस लौट रहे थे तो दो बाइक सवार युवकों ने भिगान टोल प्लाजा के पास अपनी बाइक अड़ा कर उन्हें रोक लिया था। जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उनकी जेब से पर्स व मोबाइल लूट लिया। पर्स में ढाई हजार रुपये, आधार और पैन कार्ड था। जब उन्होंने मामले की शिकायत मुरथल थाने में दी तो वहां सूचना मिली कि युवकों ने गांव पट्टी ब्राह्मणान निवासी नरेंद्र का भी मोबाइल फोन छीना था। दोनों युवक बगैर नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से पानीपत की तरफ भाग गए थे। मुरथल थाना पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें