फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बालाजी गए परिवार के घर में नकदी, आभूषण चोरी

Thu, 28 Aug 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। लल्हेड़ी रोड, वाल्मिकी आश्रम के पास स्थित मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना गन्नौर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लल्हेड़ी रोड, वाल्मिकी आश्रम के पास रहने वाले विरेंद्र ने बताया कि वह 22 अगस्त की सुबह अपने परिवार के साथ बालाजी के दर्शन करने गए थे। 25 अगस्त की सुबह लौटे तो घर के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।
कमरों में रखे सोने चांदी के आभूषण, दो 2100 रुपये की माला, 15 हजार नगद, दो किलो देसी घी व एक जोड़ी जूते व चप्पल के अलावा बच्चों का स्कूल बैग भी चोरी मिला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें