गन्नौर। शहर में आमजन ही नहीं पुलिसकर्मी का घर भी सुरक्षित नहीं है। लल्हेड़ी रोड स्थित एक पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाते हुए चोर करीब 50 हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। गन्नौर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरथल थाने में कार्यरत नरेश कुमार ने बताया कि उनका लल्हेड़ी रोड स्थित घर दो दिन से बंद हैं। वह जब घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट व कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर ताले तोड़कर अंदर घुसे और दो बड़े पतीले, गैस सिलिंडर, दो इनवर्टर बैटरी, 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए। नरेश कुमार ने घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी है।