गांव महमूदपुर रोड गारमेंट्स की दुकान से चोर साढ़े नौ हजार रुपये व कपड़े चोरी कर ले गए। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना के महमूदपुर रोड निवासी रामनिवास ने पुलिस को बताया कि वह महमूद रोड पर दुकान चलाते हैं। 12 अगस्त की रात को चोर उसकी दुकान में घुसकर गल्ले से साढ़े चार हजार रुपये, गौशाला के दान पात्र से 5 हजार रुपये के साथ ही 27 पैंट, 70 टी-शर्ट व 36 कमीज चोरी कर ले गए। सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। सीसीटीवी देखने पता लगा कि चोरी रात को करीब डेढ़ बजे हुई है। उसने अपने स्तर पर पता लगाने के बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।