फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिश्ते के मामा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता के रिश्ते का मामा है। रोहतक में जीरो एफआइआर दर्ज होने के बाद इसे सोनीपत जिले के थाने में भेजा गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह बचपन से अपनी नानी के साथ गांव में रहती थी। आरोप है कि जब पीड़िता छठी कक्षा में थी, तब आरोपित ने नानी के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सोनीपत और रोहतक में भी उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। जान से मारने की धमकी के डर से उसने लंबे समय तक किसी को जानकारी नहीं दी। वर्ष 2019 में भी नानी के घर जाने पर आरोपित ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने वर्ष 2023 में शादी होने के बाद अपने पति को पूरी घटना बताई। महिला थाना रोहतक में 1 सितंबर को शिकायत मिली। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म, धमकी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में जीरो एफआइआर दर्ज की गई। घटनास्थल सोनीपत जिले का होने के कारण इसे खरखौदा थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें