फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड जाम करने के मामले में नौ नामजद समेत अन्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उमेदगढ़ के दो किशोरों की हत्या करने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा जाम लगाने पर पुलिस ने नौ नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। जाम लगाने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के दो किशोरों को घर से बुलाकर यमुना नदी पर ले जाकर उनकी हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया था। शुरुआती जांच में युवकों की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं हमलावरों की तलाश में तीन टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

गांव उमेदगढ़ निवासी अन्नू मिया (16) व उनके परिवार के मोहसीन (17) को यमुना में नहाने के नाम पर घर से बुलाकर ले जाया गया था। बाद में उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो यमुना नदी पर उनके कपड़े मिले थे। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजनों ने निजी गोताखोर बुलाकर किशोरों की तलाश शुरू कराई थी। 24 घंटे के बाद दोनों के शव यमुना नदी में मिले थे। परिजन पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर करीब आधे घंटे जाम खोला गया था। पुलिस ने अन्नू मिया के पिता खुर्शीद के बयान पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया था।
इन पर मुकदमा दर्ज
जीटी रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने एचसी कुलदीप के बयान पर नौ नामजद समेत 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आशू, राहुल, सोनू, अकरम, शमशेर, महबूब खान, वाहिद, राशिद शाकुल को नामजद किया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने का लगा पता
पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरों की मौत के मामले में शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने का पता है। हालांकि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सच्चाई का पता लगा सकेगा। पुलिस ने मामले में सनपेड़ा के विकास व दो अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर रखा है।
वर्जन
किशोरों की हत्या करने के मामले में पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही है। मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम जल्द नामजद आरोपी व उसके दो साथियों का पता लगाकर गिरफ्तार करेगी, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी मिमारपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें